फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या कर दी

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या कर दी

Thu, 04 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या कर दी
दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई ने जीजा समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी सोनू की शादी 21 जुलाई 2015 को जनपद बुलंदशहर के गांव गेसूपुर की हेमलता के साथ हुई थी, आरोप है कि ससुराल पक्ष हेमलता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था, बुधवार को हेमलता की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। खबर मिलते ही सीओ पवन कुमार और इंस्पेक्टर मनु चौधरी मौके पर पहुंच गईं। मृतका के भाई कुलदीप ने बताया कि शादी के तीन साल बीतने के बाद भी बच्चा न होने पर पति समेत उसके परिजन हेमलता का उत्पीड़न करने लगे। इसके अलावा उस पर मायके से दहेज में बाइक समेत 50 हजार की रकम लाने का दबाव बनाते आ रहे थे। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो सोनू ने परिजनों के साथ मिलकर हेमलता की गला घोंटकर हत्या कर दी है। इंस्पेक्टर मनू चौधरी ने बताया कि हेमलता के भाई की तहरीर पर मृतका के पति सोनू, सास केला, बहनोई मुकेश समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हेमलता की मौत की असल वजह सामने आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed