{"_id":"5c37928ebdec22737b7b6a8c","slug":"101547145870-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार देर शाम थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक युवक उसके पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के घर आता रहता था। इस दौरान आरोपी से उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग हो गया। इसका पता चलने पर उन्होंने दोनों का रिश्ता तय कर दिया। इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी से शारीरिक संबंध भी बना लिए। ग्रामीणों का कहना है कि कि उक्त युवक विदेश जाने की तैयारी कर रहा है और उसकी बेटी से शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ नीरज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।