{"_id":"59ca96f94f1c1bac538b48f6","slug":"101506449145-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की शादी की सूचना पर पहुंची पुलिस, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग की शादी की सूचना पर पहुंची पुलिस, हंगामा
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी की शादी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, हंगामा
हापुड़। गढ़ रोड स्थित एक मंदिर में नाबालिग की शादी होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फेरे रुकवा दिए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने युवती के बालिग होने का दस्तावेज दिखाया तो शादी की रस्म पूरी कराई गई।
मंगलवार को गढ़ रोड सीएचसी के सामने स्थित श्रीराम मंदिर में एक युवती-युवती की शादी की रस्म पूरी की जा रही थी। कन्हैयापुरा निवासी युवती की बारात अनुज विहार से आई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने युवती के नाबालिग होने की शिकायत पुलिस से कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी की रस्म को रुकवा दिया। इसके बाद युवती के बालिग होने संबंधी दस्तावेज मांगे। इसी बात को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक जिद्दोजहद के बीच परिजनों ने युवती का आधार कार्ड पुलिस को दिखाया, जिसके आधार पर युवती की उम्र 18 वर्ष 24 दिन निकली। जिसके बाद पुलिस ने शादी के लिए हरी झंडी दे दी और शादी की बाकी रस्म पूरी की गयी।
एसओ देहात महावीर सिंह ने बताया कि नाबालिग की सूचना पर पुलिस ने शादी को रुकवाया था। लेकिन दस्तावेजों के आधार पर युवती बालिग निकली।