फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से चेन लूटी

बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से चेन लूटी

Thu, 24 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से चेन लूटी

विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से चेन लूटी
-बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अमरदीप कालोनी में एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। बदमाशों की फुटेज पड़ोस में मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
अमरदीप कालोनी निवासी विद्यावती ग्रोवर पत्नी जीवन ग्रोवर अकेले ही सुबह लगभग साढ़े दस बजे सत्तीवाड़ा स्थित गुरुद्वारे गई थीं। लगभग 12 बजे वह पैदल ही घर वापस लौट रही थीं। जैसे ही वह घर के समीप पहुंची तो बाइक पर सवार होकर हेलमेट पहने दो बदमाश वहां पहुंचे।
विज्ञापन

जहां उन्होंने महिला के गले से चेन लूट ली। बदमाशों के चेन लूटने पर महिला ने शोर मचाया तो वह भाग निकले। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बदमाशों की तस्वीर पड़ोस के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed