{"_id":"58ece24a4f1c1b9e36cf6835","slug":"1-25-lakh-looted-from-wood-merchant","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी व्यापारी से 1.25 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी व्यापारी से 1.25 लाख लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 11 Apr 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
1.25 लाख लूटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर शातिरों ने झांसा देकर लकड़ी व्यापारी की कार रुकवाई और पीछे की सीट से रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में एक लाख 25 हजार रुपये और मोबाइल था।
विज्ञापन
पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन चोरों का पता नहीं चला। चांदपुर के ढाहली बाजार निवासी टिंबर व्यापारी पंकज अपने ड्राइवर चंद्रपाल के साथ हापुड़ किसी काम से आए हुए थे। वह दोपहर बाद कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन
उनकी कार बुलंदशहर रोड पर सामिया गार्डन के समीप पहुंची तो बाइक दो युवकों ने उनकी कार के बोनट पर मोबिल आयल डाल दिया। इसके बाद चालक को कार में खराबी का इशारा कर कार रुकवाया।
विज्ञापन
चालक और मालिक दोनों उतरे तो उन्होंने मौका पाकर कार में में पीछे की सीट पर रखा बैग गायब कर दिया। कार से बैग गायब देखकर पंकज के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि बैग में एक लाख 25 हजार रुपये और एक मोबाइल, कीमती दस्तावेज रखे हुए थे।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश में लगी रही, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।