फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cricket match

Hapur News: हापुड़ और मेरठ की टीम के बीच आज होगा पहला मैच

Mon, 20 Jan 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 20 Jan 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
cricket match
हापुड़। बुलंदशहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अनिल त्यागी के जन्मदिवस व स्मृति में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर मंगलवार से अंडर 16 क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा है। पहले दिन हापुड़ और मेरठ की टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। लीग में हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर व मेरठ की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.विपिन गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री अनिल त्यागी जी की स्मृति में अंडर-16 की क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट लीग का शुभारंभ पूर्व डीजीपी उप्र पुलिस व निदेशक उप्र क्रिकेट एसोसिएशन डीएस चौहान, सीडीओ हिमांशु गौतम, एचपीडीए वीसी डॉ. नितिन गौड़ व एसपी ज्ञानंजय सिंह करेंगे। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ.आयुष सिंघल ने बताया कि क्रिकेट लीग में चार जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। 21 को लीग का शुभारंभ और 28 को फाइनल मैच होगा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नवीन गौड़ ने बताया कि हापुड़ की टीम का भी चयन हो गया है। प्रत्येक टीम में 15-15 खिलाड़ी शामिल होंगे। मैच के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त अंपायर व स्कोरर बुलाए गए हैं। इसके आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन




-कब कब होंगे मैच-

*21 जनवरी-हापुड़ और मेरठ

*22 जनवरी-हापुड़ और बुलंदशहर

*23 जनवरी-हापुड़ और गौतमबुद्धनगर

*24 जनवरी-बुलंदशहर और मेरठ

*26 जनवरी-बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर

*27 जनवरी-गौतमबुद्धनगर और मेरठ।

*28 जनवरी-लीग की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच फाइनल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed