{"_id":"686ff4257e89cca29f06cbe5","slug":"cousin-murder-for-liquor-hapur-news-c-135-1-hpr1001-127146-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शराब के लिए रुपये न देने पर तेहरे भाई की बलकटी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शराब के लिए रुपये न देने पर तेहरे भाई की बलकटी से हत्या
Thu, 10 Jul 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर चचेरे भाई ने ही अपने तहेरे भाई को बलकटी से काट डाला। खून से लथपथ युवक को तड़पता देख पड़ोसी महिला ने शोर मचाया। आनन फानन में पड़ोसियों ने घायल को निजी अस्पताल में दिखाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि गांव शेखपुर खिचरा निवासी अफसर के मकान में सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुडलिया निवासी अमित कुमार (40) पुत्र विजय सिंह व उसका चचेरा भाई सौरभ अपने परिवार के साथ रह रहे थे। अमित की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई थी। ऐसे में अमित अपने कमरे में अकेला था। दोनों ही औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉपर फैक्टरी में काम करते थे।
पुलिस ने बताया कि बुधवार रात दोनों भाईयों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। शराब पीने के दौरान दोनों में विवाद हुआ था। उस दौरान तो विवाद शांत हो गया। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह नशा उतर जाने के बाद सौरभ ने अमित कुमार से शराब के लिए रुपये मांगे। मना करने पर वह भड़क गया और गाली गलौज शुरू कर दी। पड़ोसियों ने बताया कि दोपहर के समय अमित अपने कमरे के बाहर खड़ा था तभी सौरभ ने बलकटी से उसकी गर्दन व छाती पर प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुन पड़ोस में रहने वाली महिला अपने कमरे से बाहर आई और शोर मचाया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर सीओ अनीता चौहान, थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को आसपास से ही हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कुबूल की है।
आरोपी के मुताबिक मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। अमित ने दो शादियां की थी जिनसे चार बच्चों हुए। वहीं आरोपी के एक बेटी है और पत्नी अभी गर्भवती हैं। सीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी है, जिसके बाद वे थाने पहुंचे हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -