फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   court sent 1129 accused

Hapur News: साल 2023 में 876 मुकदमों में 1129 दोषियों को हुई सजा

Sat, 30 Dec 2023 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 30 Dec 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
court sent 1129 accused
हापुड़। जनपद पुलिस की बेहतर पैरवी के चलते विभिन्न न्यायालयों द्वारा वर्ष 2023 में 876 मुकदमों में 1129 दोषियों को सजा सुनाई है। इनमें एक वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा शामिल है। इन दोषियों से 37 लाख 14 हजार तीन सौ बीस रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जिसमें बेहद गंभीर माने जाने वाले 17 हत्या के मामलों में सभी 45 दोषियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


न्यायालयों द्वारा मुकदमों को तेजी लाने को लेकर पूरी तरह से गंभीरता बरती जा रही है। जिसके चलते मुकदमों में तेजी से सुनवाई कर दोषियों को सजा सुनाई जा रही है। जिसके चलते जनपद के विभिन्न न्यायालयों द्वारा 876 मुकदमों में फैसला सुनाते हुए 1129 दोषियों को जेल भेजा है। जिसमें डकैती एक वाद में चार दोषियों को आजीवन कारावास के साथ ही एक लाख 85 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। दहेज हत्या के एक वाद में एक दोषी को आजीवन कारावास, तीन वादों में पांच दोषियों को बीस वर्ष तक के कारावास तथा एक वाद में एक दोषी को दस वर्ष का कारावास की सजा सुनाई है। पॉक्सो अधिनियम के चार मुकदमों के छह दोषियों को आजीवन कारावास, तीन वादों में तीन दोषियों को बीस वर्ष के कारावास, पांच वादों में पांच दोषियों को बीस वर्ष से कम व दस वर्ष से अधिक के कारावास, तीन वादों में तीन दोषियों को सात वर्ष से अधिक व दस वर्ष से कम के कारावास तथा ग्यारह वादों में 13 दोषियों को सात वर्ष से कम के कारावास की सजा सुनाई है। दुष्कर्म के एक वाद में छह दोषियों को आजीवन कारावास, एक वाद में दो दोषियों को बीस वर्ष के कारावास तथा एक वाद में एक दोषी को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


अपहरण के एक मुकदमे में चार दोषियों को दस-दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है। हत्या के प्रयास के एक मुकदमे के चार दोषी दस-दस वर्ष के कारावास, दो मुकदमों में दो दोषियों को सात-सात वर्ष के कारावास तथा आठ मुकदमों में दस दोषियों को सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। गैर इरादतन हत्या के दो मुकदमों में चार दोषियों को दस-दस वर्ष के कारावास तथा एक वाद में दो दोषियों को सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा विभिन्न न्यायालयों ने विभिन्न मुकदमों 997 दोषियों को भी भिन्न-भिन्न सजा सुनाई गई है
विज्ञापन
विज्ञापन


किस अपराध में कितने दोषियों को हुई है सजा-

अपराध मुकदमे दोषी

लूट 10 11

चोरी 25 29

नकबजनी 02 02

छेड़छाड़ 03 03

अश्लील हरकत 21 23

महिला उत्पीड़न 01 04

गैंगस्टर एक्ट 12 14

आर्म्स एक्ट 182 182

आबकारी अधिनियम 78 82

जुआ अधिनियम 105 164

गौवध अधिनियम 18 32

एससीएसटी एक्ट 03 07

एनडीपीएस एक्ट 40 40

ईसी एक्ट 02 03

अन्य भादवि 231 274

अन्य अधिनियम 77 138



पुलिस की बेहतर पैरवी का नतीजा-

जिले में इस वर्ष सजा के मामले में रिकार्ड अच्छा रहा है। पुलिस की बेहतर विवेचना, साक्ष्य व पैरवी के कारण अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाबी मिली है।-अभिषेक वर्मा, एसपी।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed