फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Corruption allegations leveled against energy corporation employees.

Hapur News: ऊर्जा निगम के कर्मियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Corruption allegations leveled against energy corporation employees.
बहादुरगढ़। ऊर्जा निगम के कर्मियों पर भ्रष्टाचार, उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शनिवार को भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर का घेराव किया। किसानों ने अवैध वसूली करने वाले कर्मचारी को न हटाने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता करते हुए चेतराम सिंह ने कहा कि क्षेत्र के गांव निवासी किसान से निगम के संविदाकर्मी ने मीटर लगाने की एवज में रिश्वत के तौर पर ढाई हजार रुपये लिए हैं। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजू ठाकुर ने कहा कि इसके अलावा भी कई किसानों, उपभोक्ताओं ने निगम के कर्मियों पर उत्पीड़न, छोटे-छोटे कामों के लिए कार्यालय के चक्कर लगवाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि सरकारी कार्यालयों, खासतौर पर ऊर्जा निगम में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी चरम पर है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रिश्वत मांगने वाले संविदाकर्मी को बिजलीघर से कम से कम 20 किलोमीटर की दूरी पर तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि दर्जनों बिजलीघरों पर लंबे समय से कर्मचारी जमे हुए हैं, जिसकी वजह से भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। किसानों के धरने की सूचना पर बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष इंद्रकांत यादव, निगम के जेई उनसे वार्ता करने के लिए पहुंचे।

जेई ने निगम के एसडीओ संजय कुमार को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। संबंधित संविदाकर्मी के स्थानांतरण के लिए तत्काल उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया।
इस दौरान शब्बू चौधरी, नवदीप सिंह, सुनील चौहान, संसार सिंह, बादल चौहान, प्रदीप चौहान, उमेश प्रजापत, सूरज विश्वकर्मा, आमिर खान फैजल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed