{"_id":"64e3a1ea5c26054f480623a8","slug":"contractors-warned-of-hunger-strike-if-not-paid-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2233-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भुगतान नहीं होने पर ठेकेदारों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भुगतान नहीं होने पर ठेकेदारों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को जिले के ठेकेदारों ने नगर पालिका व एचपीडीए में किए कार्यों का एक साल से भुगतान नहीं होने के विरोध में मंडलायुक्त कार्यालय में ज्ञापन दिया। जल्द भुगतान नहीं होने पर भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौधरी ने कहा कि नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के 15वें वित्त व आदर्श नगर योजना के भुगतान पिछले साल से लंबित चल रहे हैं। इनके भुगतान के लिए डीएम का अनुमोदन होना होता है। छोटी पूंजी वाले ठेकेदार इसमें कार्य करते हैं। लेकिन भुगतान नहीं होने से वह आर्थिक संकट में पड़ गए हैं, घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि एचपीडीए के भी समस्त ठेकेदार भुगतान व अन्य स्वीकृति को लेकर परेशान हैं। हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने में भी अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा परेशानी आ रही है। इन समस्याओं से ठेकेदार काफी परेशान हैं और अपने कार्य सही से नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त कार्यालय में ज्ञापन देकर ठेकेदारों ने जल्द समस्या का निस्तारण नहीं होने पर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। इस मौके पर हेमराज त्यागी, विशाल, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।