{"_id":"6aa6524e110985e41804e28f","slug":"constable-on-guard-duty-at-police-station-commits-suicide-by-shooting-himself-with-his-rifle-in-hapur-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: थाने में पहरा दे रहे सिपाही ने राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: थाने में पहरा दे रहे सिपाही ने राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी
Sun, 13 Sep 2026 01:06 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना (हापुड़)
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:06 PM IST
सार
धौलाना थाने में सिपाही आशीष वर्मा ने रविवार सुबह राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अवसाद में आत्महत्या की आशंका जता रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
सिपाही की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के धौलाना थाने में पहरा दे रहे एक सिपाही आशीष वर्मा ने रविवार की सुबह राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस कर्मियों ने सिपाही को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आशीष वर्मा मूलरूप से जिला आगरा के गांव हीरापुर के रहने वाले और वर्ष 2025 को वह उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। 29 अप्रैल 2026 को उनकी थाना धौलाना में तैनाती हुई थी। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे थे।
विज्ञापन
15 दिन की छुट्टी काटकर वह अपने घर से थाने लौटे थे। रविवार की सुबह उनकी ड्यूटी थाने में पहरा पर लगाई गई थी। पहरा देते समय उन्होंने अपनी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अवसाद में सिपाही के आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। सिपाही के आत्महत्या की सूचना पर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया अवसाद में सिपाही के आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। इसके बाद भी पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन