फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Conspiracy to grab land with fake death certificate, report filed

Hapur News: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र से जमीन हड़पने की साजिश, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy to grab land with fake death certificate, report filed
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोवापुर में वसीयत की जमीन हड़पने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भोवापुर निवासी मेहर सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी दादी इमरती देवी ने 16 मार्च 1988 को उनके और उनके भाई जगमाल सिंह के पक्ष में अपनी संपत्ति की पंजीकृत वसीयत कराई थी। इमरती देवी का निधन 25 अगस्त 1992 को हुआ। इसके बाद उनकी भूमि पर वर्ष 1992 में दोनों भाइयों के नाम कागजात में दर्ज हो गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव भोवापुर निवासी मनोज और प्रकाश ने ग्राम प्रधान सीता देवी से साजिश कर इमरती देवी की मृत्यु तिथि 10 मार्च 1988 दर्शाते हुए 25 जुलाई 2022 को फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराया। परिवार रजिस्टर में कूटरचना कर मृत्यु तिथि दर्ज कराई गई और वारिसान प्रमाणपत्र जारी कराया गया। इन दस्तावेजों के आधार पर वसीयत निरस्त कराने और जमीन के दाखिल-खारिज में आपत्ति लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में 10 मार्च 1988 अंकित मृत्यु प्रमाणपत्र को सक्षम अधिकारी ने निरस्त कर दिया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed