{"_id":"6a0b4af9917f86df9208b33b","slug":"congressmen-protest-against-rising-prices-of-petroleum-and-gas-take-out-procession-hapur-news-c-135-1-hpr1002-141619-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पेट्रोलियम और गैस के बढ़ते दामों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पेट्रोलियम और गैस के बढ़ते दामों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, निकाला जुलूस
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका में जाते कांग्रेसी। संवाद
हापुड़। पेट्रोलियम, गैस और जरूरत की चीजों पर बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार पर महंगाई रोकने में नाकाम होने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में विरोध जुलूस अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा हापुड़ से प्रारंभ होकर नगरपालिका परिषद होते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने मोदी तेरे राज में, कटोरा आ गया हाथ में, महंगाई की मार, नहीं सहेगा परिवार जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। महिलाओं ने अपने हाथों में कटोरा एवं थाली लेकर विरोध जताया तथा थाली बजाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों के दामों में वृद्धि की जा रही है। इससे पहले व्यवसायिक गैस सिलेंडर तथा 5 किलो वाले गैस सिलिंडरों के दामों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी की गई थी। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित आम जनता की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही हैं। जिससे गरीब, मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग एवं छोटे व्यापारियों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आज हर वर्ग महंगाई से परेशान है। रसोई का बजट बिगड़ चुका है, गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी और आम जनमानस के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, पूर्व विधायक गजराज सिंह, सैय्यद अयाजुद्दीन, रामप्रसाद जाटव, नरेश भाटी, खुशनूद अली, सरला देवी, मोनिका शर्मा, सीमा शर्मा, रश्मि चौधरी, कुसुमलता, डॉ.वी.सी.शर्मा, लाल बहादुर, सुशील शास्त्री, जस्सा सिंह,आदि मौजूद रहे।