फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   complete your bank transection today and tomorrow.

आज और कल बैंक में निपटा लें काम

Mon, 21 Dec 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 21 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
complete your bank transection today and tomorrow.
बैंक ग्राहक मंगलवार और बुधवार को अपना जरूरी कामकाज जरूर निपटा लें। बृहस्पतिवार से लगातार चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को ही बैंकों में कामकाज सुचारु हो सकेगा।
विज्ञापन


उधर, एआईबीए और स्टेट सेक्टर बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्नान पर 8 जनवरी को सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रहेगी।

यूनियन के पदाधिकारियों ने हड़ताल से संबंधित पोस्टर को व्हाट्स एप करना शुरू कर दिया है। सभी राष्ट्रीयकृत बैंक 24 से 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे।

इसलिए उपभोक्ता अपना जरूरी काम मंगलवार और बुधवार को निपटा सकते हैं। ट्रैजरी बंद होने की वजह से 24 को बैंक बंद रहेंगे।

इसके बाद 25 को क्रिसमस है। 26 दिसंबर को माह का चौथा शनिवार है और 27 को रविवार की छुट्टी है। लिहाजा चार दिन तक बैंकों में अवकाश रहेगा।

इस दौरान अरबों रुपये की क्लीयरेंस प्रभावित होगी। दूसरी ओर नववर्ष के शुरुआत में बैंकों में एक दिन की हड़ताल रहेगी। बैंक 8 जनवरी को बंद रहेंगे।

हड़ताल इसलिए की जा रही है क्योंकि एसबीआई अपने सहयोगी बैंकों को मर्जर कर रही है। श्रमिक हितों की अनदेखी की जा रही है।

भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि चार दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए एटीएम में पैसे डलवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed