फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Commotion at bank customer care center.

बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर हंगामा

Tue, 21 Mar 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 21 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Commotion at bank customer care center.
ग्राहक सेवा केंद्र - फोटो : अमर उजाला

मेरठ रोड स्थित एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के इंचार्ज पर ग्राहकों ने रुपये न देने और गबन करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। एक ग्राहक ने इंचार्ज पर तेल डालकर हत्या करने के प्रयास का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार मेरठ रोड पर पुलिस लाइन के पास एक बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है।
विज्ञापन


जिसका संचालक हरेंद्र चौधरी है। मंगलवार को कुछ ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने खाते से रुपये निकालने को कहा। गांव असौड़ा निवासी संजीव शर्मा ने अपने खाते से 30 हजार रुपये निकालने के लिए फार्म भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इंचार्ज ने उसे रुपये देने से इंकार कर दिया। संचालक कई ग्राहकों के रुपयों के रिकार्ड में भी हेराफेरी कर चुका है। आरोप है कि वकार निवासी गांव असौड़ा ने 12 हजार रुपये जमा किए थे, लेकिन उसे जमा करने की पर्ची तक नहीं मिली।

जबकि सादुल्लापुर निवासी मनेंद्र ने भी पांच हजार रुपये दिए थे। उसके भी रुपये जमा नहीं किए गए। इस दौरान वहां हंगामा होने लगा। संजीव का आरोप है कि संचालक ने केरोसिन का तेल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। इस बीच हंगामा बढ़ा तो पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस और वहां आस-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। आरोप है कि वह कई लोगों से लोन दिलाने के नाम पर भी दो-दो हजार रुपये भी ले चुका है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।


पुलिस ने आरोपी हरेंद्र को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सुधीर कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed