{"_id":"67b88469c0bd08f00a054716","slug":"commercial-activity-hapur-news-c-135-1-hpr1005-120651-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में राजेंद्रनगर के लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में राजेंद्रनगर के लोगों ने किया हंगामा
Fri, 21 Feb 2025 07:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 21 Feb 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। शुक्रवार को नगर की राजेंद्रनगर कॉलोनी के आवासीय भवनों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद लोग एकत्र होकर नगर पालिका पहुंचे और कार्रवाई के लिए ईओ को ज्ञापन सौंपा।
रेलवे रोड स्थित राजेंद्र नगर की एआरसी हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक सोढ़ी ने कहा कि कॉलोनी के बाहर एक हेल्थ सेंटर खुला हुआ है। उस सेंटर के स्टाफ और मरीजों के वाहन सारे रास्ते को अवरुद्ध करते हैं। यहां पर असामाजिक तत्वों का आवागमन ज्यादा हो गया है। जिसके कारण अनेक घटनाएं घटित हो रही हैं। मंत्री सचिन जिंदल ने कहा कि कुछ माह पूर्व चेन छीनने की घटना हो गई है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच जारी है। डीजल जनरेटरों से प्रदूषण हो रहा है। मेडिकल वेस्ट सड़क पर पड़ा रहता है। नगर पालिका आबादी क्षेत्र में हेल्प सेंटर खोलने की अनुमति देकर, खुलेआम नागरिकों, महिलाओं, बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। कोषाध्यक्ष भुवन जैन ने कहा कि यहां के निवासी 60 वर्षों से अधिक के रहने वाले हैं। नगर पालिका का प्रत्येक कर सभी नियमित रूप से दे रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। व्यावसायिक गतिविधियों के बाद भी आवासीय टैक्स लिया जा रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण हर समय दुर्घटना का डर लगा रहता है। इसलिए इस पर रोक लगाई जाए।
मामले में ईओ मनोज कुमार का कहना है कि मौके पर टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी। भवनों से टैक्स आदि को लेकर भी जांच करेंगे।