फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   college girl missing

Hapur News: टीसी लेने कॉलेज गई छात्रा लापता

Mon, 28 Jul 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 28 Jul 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
college girl missing
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित इंटर कॉलेज से टीसी लेने गई छात्रा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। छात्रा अपने घर में रखे 50 हजार रुपये व लाखों रुपये के गहने भी अपने साथ लेकर आई थी। पिता ने एक युवक पर पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्र का पिता ने बताया कि कॉलेज के चपरासी ने उनकी पुत्री को थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव उबारपुर निवासी हर्ष यादव के साथ जाते हुए देखा है। इसके बाद वह आरोपी के घर पहुंचे और परिजनों से शिकायत की। आरोपी के पिता सुरेंद्र उर्फ बबल ने अपने मोबाइल से अपने पुत्र हर्ष यादव व उनकी पुत्री से बातें कराई। आरोपी के पिता सुरेंद्र ने 26 जुलाई को उनकी पुत्री को उन्हें सौंपने का आश्वासन दिया था। युवक के परिजनों ने अभी तक उनकी पुत्री को उनके सुपुर्द नहीं किया है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर हर्ष यादव व उसके पिता सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed