फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cold store rate dint increase

Hapur News: आलू भंडारण का नहीं बढ़ेगा शुल्क, पुराने दाम रहेंगेे लागू

Thu, 20 Feb 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 20 Feb 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
cold store rate dint increase
हापुड़। जिले के 18 शीतगृहों में इस साल भी आलू भंडारण का शुल्क नहीं बढ़ेगा। लखनऊ में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में किसान संगठन और शीतगृह एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय हुआ है। निदेशालय से पत्र उद्यान विभाग हापुड़ को मिला है, जिसके आधार पर यहां भी घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में तीन साल से शीतगृहों में आलू भंडारण का शुल्क नहीं बढ़ा है। पिछले दिनों हापुड़ शीतगृह एसोसिएशन ने बैठक कर, शुगर फ्री और नॉन शुगर फ्री आलू के भंडारण का शुल्क 15 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाया था। हालांकि किसान संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उद्यान विभाग ने प्रशासनिक बैठक न होने तक इस तरह के बढ़े दाम प्रभावी नहीं होने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


लखनऊ स्थित उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के कक्ष में 19 फरवरी को शीतगृह एसोसिएशन और भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में हापुड़ से भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण भी शामिल हुए थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी आलू भंडारण का शुल्क नहीं बढ़ेगा। पिछले साल वाला शुल्क ही प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के निदेशक वीबी द्विवेदी ने इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है। जिसका संज्ञान लेकर स्थानीय उद्यान अधिकारी ने भी पत्राचार कर दिया है। कुल मिलाकर हापुड़ में तीसरी साल भी पुराने दामों पर ही आलू भंडारण होगा। इस निर्णय से शीतगृह संचालकों को झटका जरूर लगा है।



जिले में शीतगृहों और आलू की स्थिति-

शीतगृहों की संख्या------------18

स्टोरेज क्षमता------------1.80 लाख मीट्रिक टन

संभावित औसत उत्पादन-----1.90 लाख मीट्रिक टन



इस सत्र में यह रहेगा आलू भंडारण शुल्क

आलू भंडारण शुल्क

सामान्य आलू 265 रुपये

शुगर फ्री 285 रुपये

(नोट : शुल्क रुपये प्रति क्विंटल में है।)



शासन का निर्णय स्वीकार

शीतगृह चलाने का खर्च लगातार बढ़ रहा है, इस संबंध में शासन को भी अवगत कराया है। फिलहाल भंडारण शुल्क को लेकर किसी तरह की घोषणा की जानकारी नहीं मिली है। शासन के निर्णय को स्वीकार किया जाएगा। - संजय कृपाल, अध्यक्ष, हापुड़ शीतगृह एसोसिएशन।



कोट -

लखनऊ निदेशालय में बैठक के दौरान आलू भंडारण के पुराने शुल्क पर ही सहमति बनी है। इस संबंध में निदेशालय से जानकारी मिली है। हापुड़ में भी पिछले साल वाली दरें ही लागू रहेंगी।--डॉ.हरित कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed