फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   CMO inspected CHC

Hapur News: सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected CHC
गढ़मुक्तेश्वर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील त्यागी ने बुधवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं के कार्ड पर आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने अस्पताल परिसर में दवा वितरण के अलावा साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों का हाल जाना और उनसे चिकित्सकों व कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में भी जानकारी ली। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंदमणि को निर्देश दिया कि जिला मुख्यालय से उपयोगी सामान मंगवाकर मरीजों की समस्याओं को हर हाल में दूर किया जाए। मरीजों से वार्ता करते हुए उन्होंने स्वच्छ पेयजल के साथ ही ताजा भोजन खाने की नसीहत दी। वहीं, जंक और फास्ट फूड से बचने की भी सलाह दी। सीएमओ ने अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं के जच्चा-बच्चा कार्ड पर आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और अधिक से अधिक जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed