फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Clean India mockery.

बिजली निगम में उड़ रहा स्वच्छ भारत का मखौल

Tue, 04 Oct 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 04 Oct 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
Clean India mockery.
उड़ रहा स्वच्छ भारत का मखौल - फोटो : अमर उजाला

अतरपुरा चौपला स्थित बिजली डिवीजन में अफसरों की नाक के नीचे स्वच्छ भारत मिशन का मखौल उड़ाया जा रहा है। ऑफिस की हालत कूड़ाघर से बदतर हैं। इसके चलते आधा दर्जन कर्मचारियों को चिकनगुनिया ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

विज्ञापन


टाउन हॉल बिजलीघर परिसर में ही अधिशासी अभियंता, एसडीओ, ईई मीटर समेत कई अधिकारी बैठते हैं। लेकिन ऑफिस में गंदगी का आलम है। एसी लगे दफ्तरों में मच्छरों का प्रकोप कम रहता है लेकिन खुले में बैठे बाबुओं पर यह लापरवाही भारी पड़ गई है।
विज्ञापन


करीब आधा दर्जन कर्मचारी चिकनगुनिया की चपेट में आ गए हैं। कई कर्मचारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

इन दिनों चिकनगुनिया से डीसी वर्मा, कैलाश, विजय, अशोक, एमडी शर्मा पीड़ित चल रहे हैं। हाथ, पैरों में दर्द से उनका बुरा हाल है। अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि सफाई कर्मचारी को साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए गए हैं। जल्द सफाई नहीं की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पूनम ग्रोवर ने बताया कि मंगलवार को हुई बारिश से वायरल, मच्छर जनित रोगों का प्रकोप कम होने की उम्मीद है। इस बारिश से तापमान में गिरावट आयेगी, जो बुखार संबंधी रोगों को दूर करने के लिए बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed