{"_id":"6a3ce004df8db8d2ce01937f","slug":"classes-were-conducted-under-tent-in-open-field-after-pinaka-academy-in-hapur-was-sealed-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट में जारी पढ़ाई: हापुड़ में कोचिंग पर लगा ताला, मैदान में सज गई कक्षा; बैनर पर लिखा ये संदेश हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट में जारी पढ़ाई: हापुड़ में कोचिंग पर लगा ताला, मैदान में सज गई कक्षा; बैनर पर लिखा ये संदेश हो रहा वायरल
Thu, 25 Jun 2026 01:30 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:30 PM IST
सार
हापुड़ में सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर प्रशासन ने पिनाका एकेडमी को सील कर दिया, लेकिन छात्रों की पढ़ाई नहीं रुकी। संचालक ने पास के मैदान में टेंट लगाकर कक्षाएं शुरू कर दीं।
विज्ञापन
50 से अधिक छात्र खुले मैदान में कर रहे पढ़ाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ जिले में बुधवार दोपहर खेड़ा रोड पर प्रशासन की टीम ने सुरक्षा मानक पूरे नहीं मिलने पर पिनाका एकेडमी पर ताला लगा दिया। लगा कि अब यहां पढ़ाई कुछ दिन थम जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
अगले ही दिन बृहस्पतिवार सुबह पास के खाली मैदान में टेंट के नीचे कक्षा लग गई। करीब 50 से अधिक छात्र अपनी-अपनी सीट पर बैठे पढ़ाई कर रहे थे। सबसे ज्यादा ध्यान टेंट पर लगे उस बैनर ने खींचा, जिस पर लिखा था, दीवारें बंद हुई हैं, हौसले नहीं। ताले कोचिंग पर लगे हैं, भविष्य पर नहीं। राहगीरों की नजर भी सबसे पहले इसी संदेश पर ठहर रही थी।
विज्ञापन
कोचिंग संचालक ललित तोमर का कहना है कि सुरक्षा संबंधी कुछ कमियां जरूर थीं, लेकिन उन्हें दूर करने का अवसर नहीं मिला। उनका दावा है कि प्रशासन ने करीब दस मिनट का समय देकर संस्थान सील कर दिया। यदि एक दो दिन का समय दिया जाता तो सभी आवश्यक मानक पूरे कर दिए जाते। उनका कहना है कि छात्रों की परीक्षाएं निकट हैं और पांच दिन से पढ़ाई प्रभावित थी। ऐसे में बच्चों का भविष्य देखते हुए खुले मैदान में कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
सुबह सात से नौ बजे तक टेंट के नीचे कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। गर्मी से राहत के लिए कूलर भी लगाए गए हैं। संचालक का कहना है कि सभी सुरक्षा मानक पूरे कर प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही भवन में दोबारा कक्षाएं शुरू की जाएंगी। गौरतलब है कि लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में विभिन्न जिलों में कार्रवाई की जा रही है।