{"_id":"64aaf42ac405f193c2086d49","slug":"city-submerged-due-to-heavy-rain-hapur-news-c-135-1-hpr1001-954-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ शहर, अंडरपास \n\nमें जलभराव से टूटा 30 से अधिक गांवों का संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ शहर, अंडरपास में जलभराव से टूटा 30 से अधिक गांवों का संपर्क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। झमाझम बारिश से रविवार को पूरा शहर जलमग्न हो गया। पॉश कॉलोनियों में डेढ़ फुट तक पानी भर गया। चोक नाले उफनाकर बहने लगे, इससे कई घरों में पानी घुस गया। रेलवे के अंडरपासों में पानी भरने से 30 से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया। लाइनों में फाल्ट से देहात के अधिकांश बिजलीघर ठप हो गए। शहरी क्षेत्र की आपूर्ति भी आती-जाती रही। अगले सात दिन तक बारिश की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली एनसीआर को ऑरेंज जोन घोषित किया है। हापुड़ में तीन दिन से बरसात हो रही है लेकिन, रविवार को झमाझम बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। सुबह से शाम तक रुक रुककर मूसलाधार बारिश होती रही। जुलाई की तपती गर्मी का असर बारिश ने खत्म कर दिया, लेकिन पालिका की अधूरी तैयारियों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आलम यह रहा कि हापुड़ की किसी भी सड़क पर पैदल चलने का लोग दम नहीं भर पाए। फ्रीगंज रोड पर डेढ़ से दो फुट तक पानी भर गया। जबकि पॉश कॉलोनियों में भी स्थिति बदतर हो गई।
विज्ञापन
इन इलाकों में सबसे अधिक रहा जलभराव
गोल मार्केट, सिंकदरगेट, चमरी रोड, लज्जापुरी, गढ़ गेट पुलिस चौकी, आदर्श नगर कालोनी, ज्ञानलोक, शिवुपरी, त्यागी नगर, इंद्रलोक, श्रीनगर, तगासराय, फूलगढ़ी, रफीकनगर, कोटला सादात, कोटला मेवतियान, इंद्रगढ़ी, केशवनगर, जसरूपनगर, रघवुीर गंज, आर्यनगर, मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय, काली मस्जिद।