{"_id":"6797c08124b9e7345f0cd45a","slug":"chinese-manjha-hapur-news-c-306-1-gha1001-112315-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चीन के मांझे से कटी युवक की गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चीन के मांझे से कटी युवक की गर्दन
Mon, 27 Jan 2025 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली। क्षेत्र के गांव बक्सर ओवरब्रिज पर गणतंत्र दिवस की शाम चीन के मांझे की चपेट में आकर लैब टैक्निशियन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका हापुड़ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गंदूनंगला निवासी रिजवान हापुड़ में लैब संचालक हैं, जो रोजाना गांव से बाइक द्वारा हापुड़ आवागमन करते हैं। रविवार की शाम भी वह लैब बंद करके अपने साथी अजय के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। शाम करीब साढे पांच बजे पुराने हाईवे पर बक्सर ओवरब्रिज पर पहुंचते ही कट पर पतंग से जुड़ा चीन का मांझा उनकी गर्दन में लिपट गया, हादसे में रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा अजय को भी चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रिजवान को हापुड़ रेफर कर दिया। हापुड़ के अस्पताल में रविवार की रात उनका ऑपरेशन किया गया है। वह अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि दुकानदारों और लोगों को चीन के मांझे का प्रयोग न करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। सर्किल के तीनों थानों की पुलिस को निर्देशित कर दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।