{"_id":"585a911f4f1c1b1864e3aab5","slug":"children-in-big-fights-loggerheads","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़े, आठ घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़े, आठ घायल
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 21 Dec 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
झगड़े में बड़े भिड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर में मंगलवार शाम हुए बच्चों के झगड़े में बुधवार सुबह बड़े आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, एक पक्ष ने पुलिस पर मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। जबकि, पुलिस मामले की जांच कर विवेचना करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम भीमनगर निवासी रविकांत व प्रेमपाल के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने समझौता करा दिया था। बुधवार को रविकांत परिवार सहित घर में सो रहे थे।
विज्ञापन
तभी प्रेमपाल ने अपने पुत्र व दोस्तों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट के दौरान रविकांत व उसकी पत्नी सुमन, भाई अशोक व उसकी पत्नी पिंकी, बहन प्रियंका व लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर अवस्था में पिंकी को डॉक्टरों ने हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। वहीं, प्रेमपाल पक्ष के भी दो लोग भी मामूली रूप से घायल हो गए।
दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविकांत पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने पूरे मामले में ढिलाई बरत रही है और एकतरफा कार्रवाई कर रही है।
वहीं, कार्यावाहक थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच कर शांतिभंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।