{"_id":"6ab96175c66468265b033983","slug":"child-suffering-from-fever-dies-during-treatment-quack-accused-of-negligence-hapur-news-c-135-1-hpr1015-149183-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: इलाज के दौरान बुखार से पीड़ित बच्चे की मौत, झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: इलाज के दौरान बुखार से पीड़ित बच्चे की मौत, झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव भुडिया में इलाज के दौरान तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों ने गांव के ही झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही बरतने और गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी देवेंद्र बैरागी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका तीन वर्षीय पुत्र देव पिछले करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। परिजन ने पहले गांव में ही एक झोलाछाप से उसका उपचार कराया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उसका इलाज जारी रहा लेकिन अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गम में डूबे परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवा देने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। लोगों के आरोपों की जांच की जा रही है।