फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Chemical drum burst in a factory in Dhaulana more than six workers suffocated due to gas leakage

UP: फैक्टरी में फटा केमिकल ड्रम, गैस रिसाव से छह से अधिक मजदूरों का घुटा दम; तड़पते लोगों को छोड़ भागा प्रबंधन

Tue, 24 Jun 2025 10:10 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना।
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना। Published by: विकास कुमार Updated Tue, 24 Jun 2025 10:10 PM IST
सार

आरोप है कि प्रबंधन मौके से फरार हो गया और गंभीर रूप से घायल हुए मजदूरों को प्राथमिक उपचार तक नहीं दिलाया गया।

विज्ञापन
Chemical drum burst in a factory in Dhaulana more than six workers suffocated due to gas leakage
फैक्टरी में फटा केमिकल ड्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित धौलाना औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी के फेज-1 में स्थित एनआर इंडस्ट्रीज केमिकल फैक्टरी में मंगलवार शाम एक कैमिकल एक भरा ड्रम अचानक फट गया। केमिकल से निकले गैस रिसाव से फैक्टरी में काम कर रहे छह से अधिक मजदूर मौके पर ही बेहोश हो गए। गंभीर हालत में तड़पते मजदूरों को देख फैक्टरी प्रबंधन मौके से फरार हो गया। दूसरे मजदूरों ने बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें एक गार्ड की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

घायलों के परिजन पहुंचे फैक्टरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शाम करीब छह बजे की है। केमिकल फैक्टरी में काम करने के दौरान अचानक ड्रम फट गया। इस दौरान केमिकल की तीव्र दुर्गंध से मजदूरों की हालत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही घायलों के परिजन फैक्टरी पहुंचे और किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से भागा प्रबंधन
आरोप है कि प्रबंधन मौके से फरार हो गया और गंभीर रूप से घायल हुए मजदूरों को प्राथमिक उपचार तक नहीं दिलाया गया। मजदूरों को बचाने के चक्कर में फैक्टरी का सुरक्षा कर्मी गालंद निवासी सुमित चौहान की हालत चिंताजनक बनी हुई है, उसे पिलखुवा के रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य मजदूरों को भी इलाज के लिए उनके परिजन विभिन्न अस्पतालों में ले गए हैं। हालांकि उनकी जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि इस संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फैक्टरी मालिकों और अन्य बेहोश हुए मजदूरों की जानकारी की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed