{"_id":"5777f7584f1c1bd24979b41a","slug":"checking-of-vehicles-invoicing-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की चेकिंग की, चालान काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की चेकिंग की, चालान काटा
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
यातायात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक के निर्देेश पर शनिवार को जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कार, दोपहिया वाहनों की तलाशी ली गई। यातायात नियमों का पालन न करने पर कई वाहन चालकों का चालान काटा। हालांकि इस कवायद में कोई संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
ईद के त्योहार पर शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने त्योहार के मद्देनजर जिले में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार की दोपहर एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में मेरठ रोड स्थित रोडवेज बस अड्डे के बाहर वाहनों की चेकिंग की। इसके अलावा नौ चौकी क्षेत्रों में अलग-अलग पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
किंग अभियान से वाहन चालकों में अफरातफरी मची रही। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान जिन बाइक सवारों के पास कागज नहीं थे, उनके चालान करने के साथ साथ वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन