{"_id":"674cc339c8dabafc3c09e4f4","slug":"cheated-of-rs-111-lakh-in-the-name-of-getting-job-abroad-hapur-news-c-30-gbd1013-522643-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.11 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.11 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोहियानगर निवासी बेरोजगार युवक को कॉल कर विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख 11 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में केरल और एक विदेशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लोहियानगर स्थित पीली बिल्डिंग निवासी सतेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इंटरनेट प्लेटफार्म के माध्यम से उनकी दोस्ती जोगेश सिंह सिक्का निवासी चकरथ विला पझूर पीओ पिरावोम एर्नाकुलम केरल से हुई। जोगेश सिक्का ने आईलैंड के सिल्वर सेंद शहर में रहने वाले साइमन थामस नाम के युवक से उसकी बात कराई। दोनों ने सतेंद्र सिंह यादव को विदेश में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। नौकरी और वीजा के नाम पर आरोपियों ने एक लाख 11 हजार 830 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।
काफी दिनों बाद भी विदेश में नौकरी नहीं मिली और वीजा भी घर पर नहीं आया तो जोगेश सिंह सिक्का और साइमन थामस नाम के आरोपियों से पैसे वापस करने का तकादा किया। आरोप है कि उसे आईलैंड में नौकरी का नियुक्ति पत्र भेजा गया। छानबीन करने पर यह नियुक्ति पत्र नकली निकला। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि फर्जी नियुक्ति पत्र भी पीड़ित ने पुलिस को सौंपा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।