Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   chc dint start

Hapur News: 60 गांवों से जुड़ी दो सीएचसी नहीं हुईं चालू

Tue, 12 Dec 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 12 Dec 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
chc dint start
हापुड़। गोहरा आलमगीरपुर और बहादुरगढ़ में 60 से अधिक गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए करोड़ों की लागत से बनी 30-30 बेड की सीएचसी चालू नहीं हो सकी हैं। शासन से इन अस्पतालों में चिकित्सक व स्टाफ की भर्ती को लेकर पदों का सृजन पहले ही हो चुका है। इसके बाद भी ग्रामीणों को मीलों दूर अस्पतालों में जाकर उपचार कराना पड़ता है।
विज्ञापन

शासन ने 30 हजार की आबादी पर एक सीएचसी का मानक तय किया है। इसी क्रम में हापुड़ के गोहरा आलमगीरपुर और गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ में 30-30 बेड की सीएचसी तैयार कराई गई थी। कोरोना काल में ही दोनों सीएचसी के भवन बनकर तैयार हो गए थे। लेकिन चिकित्सकों की नियुक्ति न होने के कारण दोनों ही अस्पताल सफेद हाथी बने खड़े हैं। बता दें कि सीएचसी में आवश्यक जांच के साथ आधुनिक मशीनें भी लगाई जा रही हैं। यदि समय से ये दोनों अस्पताल चालू होते तो आसपास के 60 से अधिक गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती।
विज्ञापन

-इन गांवों के लोगों को मिलना था लाभ-

गोहरा, मुदाफरा, अनवरपुर कोटा, जिसोरी, सरावनी, माड़ली, मुक्तेश्वरा, श्यामपुर जट्ट, औरंगाबाद, माधापुर, महमदपुर, मुरादपुर, आगाहपुर, मतनौरा, छतनौरा, कनिया कल्याणपुर, असरा, लौटी, अटौला के अलावा बहादुरगढ़ क्षेत्र के 30 से अधिक गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

दोनों सीएचसी में इन पदों का हुआ है सृजन -

पदनाम पदों की संख्या

फिजिशियन 02

चिकित्साधिकारी शल्यक 02

स्त्री रोग विशेषज्ञ 02

एनेस्थेटिस्ट 02

रेडियोलॉजिस्ट 02

दंत रोग विशेषज्ञ 02

स्टाफ नर्स 06

एक्सरे टेक्नीशियन 02

डेंटल हाईजिनिस्ट 02

फार्मासिस्ट 04

लैब टेक्नीशियन 02

वरिष्ठ सहायक 02

डार्करूम सहायक 02

---

कोट -

दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द ही चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। शासन से स्टाफ के पदों का सृजन हो चुका है। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed