फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Chandi Mandir Election: There will be a contest between Sanjay and Ashok for the post of Principal.

चंडी मंदिर चुनाव : प्रधान पद पर होगा संजय व अशोक के बीच मुकाबला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chandi Mandir Election: There will be a contest between Sanjay and Ashok for the post of Principal.
हापुड़ । श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के चुनाव का बिगुल अधिकारिक तौर पर बज चुका है। रविवार को मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी।
विज्ञापन

दोनों ग्रुप की तरफ से सभी छह पदों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। एक ग्रुप से अशोक छारिया और दूसरे ग्रुप से संजय गुप्ता प्रधान पद पर मैदान में हैं। इस बार भी छह पद और 15 कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए चुनाव होगा। चुनाव में करीब 1730 मतदाता भाग लेंगे।
विज्ञापन

चंडी मंदिर पूरे देश में विख्यात है। यहां प्रदेश ही नहीं कई प्रदेशों से श्रद्धालु आते हैं। मंदिर का चुनाव शहर में चर्चा का विषय रहता है। क्योंकि कई गणमान्यों की साख इस चुनाव में लगी रहती है। इस बार के चुनाव को लेकर अलग ही चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार तीन साल पहले जब यह कमेटी चुनाव जीती थी तो उस समय करीब 1500 मतदाता नए जुड़े थे। ऐसे में इस बार मतदाताओं का रुख क्या रहेगा, इसको लेकर तमाम चर्चाएं हैं। दोनों गुटों की ओर से कार्यकारिणी के 15 सदस्यों के लिए अभी किसी नाम का ऐलान दोनों ग्रुप की तरफ से घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed