{"_id":"5808d9094f1c1b716b704feb","slug":"chana-has-disappeared-from-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाखोरों ने बाजार से गायब किए चने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमाखोरों ने बाजार से गायब किए चने
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 20 Oct 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
चना
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमाखोरों ने इन दिनों बाजार से चना गायब कर दिया है। इससे चने के भाव में रिकॉर्ड तेजी आ गई है। शहर में चना 140 रुपये प्रति किलोग्राम तो बेसन 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। त्योहारी सीजन में चना और बेसन की मांग काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
आलम यह है कि पांच दिन पूर्व चना 100 रुपये प्रति किलो और बेसन 120 से 130 रुपये किलो बिक रहा था। अचानक चने का दाम 140 रुपये और बेसन 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। ऐसे में दुकानदार और ग्राहक दोनों परेशान हैं।
विज्ञापन
महंगाई के चलते ग्राहक चना खरीदना पसंद नहीं कर रहे हैं, ऐसे में बिक्री नहीं होने से दुकानदार भी मुश्किल में हैं। बराही मोहल्ला निवासी अनीता खरबंदा का कहना है कि बीते दिनों दाल की कालाबाजारी के चलते रसोई से दाल दूर हो गई थी।
विज्ञापन
इन दिनों चना पर महंगाई बरस रही है। इससे बेहद परेशानी हो रही है। शिवपुरी निवासी मुक्ता तिवारी का कहना है कि प्रशासन को चने की कालाबाजारी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। बहरहाल चने पर तेजी के चलते उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
जमाखोरी को लेकर बीते दिनों गोदामों पर छापेमार कार्रवाई की गई थी। शिकायत मिलने पर चने के गोदामों की भी जल्द जांच की जाएगी, जमाखोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। - रजनीश राय, एडीएम