{"_id":"6697fc1766efb17bc00bd789","slug":"chain-loot-from-a-lady-hapur-news-c-135-1-hpr1001-112797-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बर्तन चमकाने का झांसा देकर लूटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बर्तन चमकाने का झांसा देकर लूटी चेन
Wed, 17 Jul 2024 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। पुराने बर्तनों की सफाई करने के दौरान युवकों ने गांव की ही एक महिला को झांसे में लेकर उसकी सोने की चेन गायब कर दी। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सिरोधन निवासी काजल अपने मायके में आई हुई थी। तीन दिन पहले दो युवक मोहल्ले में पुराने बर्तनों को चमकाने की आवाज लगा रहे थे। इसी दौरान काजल के परिजनों ने युवकों को पुराने बर्तन साफ़ करने के लिए दे दिए। युवकों ने बर्तनों को चमकाने के बाद वहां मौजूद काजल को भी झांसे में लेकर उसके गले में पड़ी सोने की चेन को चमकाने की बात की। झांसे में आकर उसने चेन उतारकर दे दी। आरोपी उसे चकमा देकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। शोर मचाने पर परिवार के लोग बाहर आए तब तक युवक रफूचक्कर हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।