फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   certificate given to dhaulana and garah block pramukh

धौलाना-गढ़ के ब्लाक प्रमुखों को मिले प्रमाणपत्र

Sun, 07 Feb 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 07 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
certificate given to dhaulana and garah block pramukh
ब्लाक प्रमुख चुनाव में निर्विरोध जीते धौलाना ब्लाक के प्रमुख संतोष यादव और गढ़मुक्तेश्वर ब्लाक की प्रमुख निशा यादव को जिलाधिकारी ने शनिवार शाम कलेक्ट्रेट में प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर के साथ, निर्विरोध चुने गए धौलाना ब्लाक प्रमुख संतोष यादव और गढ़मुक्तेश्वर ब्लाक प्रमुख निशा यादव कलेक्ट्रेट पहुंचे।

यहां डीएम अनिल ढींगरा ने दोनों को प्रमाण पत्र दे दिए, जबकि तीसरी निर्विरोध चुनी गई हापुड़ की ब्लाक प्रमुख बबीता किसी कारण से नहीं आ सकी, उन्हें बाद में प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जिस विश्वास के साथ बीडीसी सदस्यों ने उन्हें निर्विरोध चुना है उस विश्वास को पूरा करेंगे। क्षेत्र का विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश में किए विकास कार्यों से प्रदेश की जनता खुश है। वह जानती है कि सपा के शासन में ही विकास हो सकता है।

यही कारण है कि जिले की चार सीटों में से तीन पर ब्लाक प्रमुख निर्विरोध बने हैं जबकि सिंभावली ब्लाक में भी सपा का परचम लहराएगा।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता पंडित राजेश शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश यादव, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रवि यादव, जिला सचिव इकबाल कुरैशी, भोपाल सिंह, राजीव लोहिया आदि मौजूद थे।

‘ये धौलाना की जनता की जीत है’

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव ने कहा कि उनकी जीत धौलाना की जनता की जीत है। क्षेत्र का विकास उनकी ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

पूर्व पवला, परतापुर, जट्टपुरा, हावल, मदापुर,  खिचरा,  देहरा और पिपलैडा में भी समर्थकों ने संतोष यादव का स्वागत किया। उनके साथ गफ्फार चौधरी, राजू त्यागी, पंकज प्रधान, राशिद चैयरमैन, मौजूद रहे।

उधर, हापुड़ में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में चार प्रत्याशियों में तीन निर्विरोध चुने गए ब्लॉक प्रमुखों को जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सिसौदिया, चेयरमैन सतपाल यादव, बार एसोसिएशन धौलाना अध्यक्ष विनोद शिशौदिया ने बधाई दी।

कलक्ट्रेट में सुरक्षा के थे कड़े प्रबंध

कलेक्ट्रेट में प्रमाण पत्र वितरण को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। एसडीएम शमशाद हुसैन, सीओ विशाल यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह यादव, थानाध्यक्ष हापुड़ देहात विनोद पाण्डेय, थानाध्यक्ष हाफिजपुर नरेन्द्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

निशा यादव के निर्वाचित होने पर मना जश्न

गढ़ ब्लॉक प्रमुख पद पर सयुस जिलाध्यक्ष रवि यादव की पत्नी निशा के निर्विरोध निर्वाचित होने की खुशी में सपाइयों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं, वहीं मनोरंजन कर मंत्री ने जनपद के तीन ब्लॉकों में सपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने को प्रदेश सरकार की सफलता का परिणाम बताया।

प्रदेश के मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान के  गढ़-चौपला स्थित कैंप कार्यालय में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद पर सयुस जिलाध्यक्ष रवि यादव की पत्नी निशा के निर्विरोध निर्वाचित होने की खुशी में जश्न मनाया गया।

मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान ने कहा कि गढ़ समेत हापुड़ और धौलाना ब्लॉक में प्रमुख पद पर सपा प्रत्याशियों की जीत प्रदेश सरकार की  सफलता का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि  पहले जिला पंचायत और अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव के परिणामों ने भाजपा, बसपा,  कांग्रेस और रालोद के दावों की हवा निकाल दी है। 


फिरदौस बेगम द्वारा नामांकन दाखिल न किए जाने पर उनके पति अफजाल कुरैशी का भी आभार जताया।  इस मौके पर सपा जिला महासचिव साजिद चौधरी, विधानसभा  क्षेत्राध्यक्ष फारूख प्रधान, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष कृष्णवीर गब्बर,  पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख दिनेश यादव, पूर्व शहराध्यक्ष शहजाद चौधरी, गफ्फार खां, सयुस जिला उपाध्यक्ष गुलजार खां, सपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शब्बू चौधरी, डॉ.रमेश प्रजापति, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रुपेश पंडित, आसमुहम्मद चौधरी, पालिका सदस्य राकेश चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed