{"_id":"57c5a74d4f1c1bdd462cafd6","slug":"celestial-lightning-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली गिरने से तबाही मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली गिरने से तबाही मची
Updated Tue, 30 Aug 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाशीय बिजली गिरने से कई मकानों में विद्युत उपकरण फुंक गए, इससे संबंधित परिजनों में अजीब सी दहशत व्याप्त हो गई है। मंगलवार शाम करीब चार बजे आकाश में घने बादल घिर आए और फिर तेज गड़गड़ाहट और बिजली की चकाचौंध के बीच बूंदाबांदी प्रारंभ हो गई।
विज्ञापन
करीब दो घंटों बाद तेज गड़गड़ाहट के बीच गढ़, बहादुरगढ़ और सिंभावली क्षेत्र में कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। जिससे गढ़-चौपला पर घोड़ा फार्म मैदान के पास नवाजिश की दुकान में रखा इनवर्टर, सिंभावली में सुशील डिश वाले, गुड्डू मोबाइल वाले,
विज्ञापन
आलमनगर में राजेश के घरों में रखे बिजली के सभी उपकरण फुंक गए। बिजली गिरने की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है, जबकि पीड़ित परिवारों के लोग बुरी तरह भयभीत हो गए हैं।
विज्ञापन