{"_id":"694578747587a56409003a00","slug":"cctv-video-of-scooty-hits-girl-in-hapur-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार स्कूटी ने मासूम को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार स्कूटी ने मासूम को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद; देखें वीडियो
Fri, 19 Dec 2025 09:38 PM IST
राहुल तिवारी
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: राहुल तिवारी
Updated Fri, 19 Dec 2025 09:38 PM IST
सार
हापुड़ में तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने चार वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मासूम घायल
- फोटो : CCTV
विस्तार
हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित पंजाबी कॉलोनी में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने चार वर्षीय मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्ची कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
मामले में पीड़िता की मां ने नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पंजाबी कॉलोनी निवासी सलोनी खरबंदा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम उनकी चार वर्षीय पुत्री पवित्रा घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जबकि आरोपी स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपी की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन