फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ccsu exam

सीसीएसयू : बीए फाइनल की परीक्षा में पकड़ा गया फोन

Mon, 20 Jan 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 20 Jan 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
ccsu exam
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर आंतरिक उड़न दस्ते ने बीए फाइनल वर्ष के छात्र से मोबाइल बरामद किया। इसकी सूचना विश्वविद्यालय को दी गई। दोनों पालियों में परीक्षा में सभी केंद्रों पर 1653 छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिले के 14 केंद्रों पर यूजी, पीजी की परीक्षाएं चल रही हैं। एसएसवी कॉलेज को जिले का सबसे बड़ा केंद्र बनाया गया है। सुबह की पाली में इस केंद्र पर पीजी नॉन एनईपी कोर्स के 459 छात्रों में 417 उपस्थित रहे, 42 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में एनईपी कोर्स के 55 छात्रों में सभी उपस्थित रहे। पीजी एनईपी कोर्स के 41 छात्रों में 39 उपस्थित रहे, दो ने परीक्षा छोड़ दी। प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 10 छात्र उपस्थित रहे, चार अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


शाम की पाली में पीजी नॉन एनईपी कोर्स में आठ छात्रों के सापेक्ष सात उपस्थित रहे, एक अनुपस्थित रहा। पीजी एनईपी कोर्स की परीक्षा में सभी 59 छात्र उपस्थित रहे। एनईपी यूजी में 123 छात्रों के सापेक्ष 122 उपस्थित रहे, एक अनुपस्थित रहा। इस पाली में कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ.सुदर्शन त्यागी ने आंतरिक उड़न दस्ते के साथ केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें बीए फाइनल के छात्र के पास मोबाइल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिले के अन्य केंद्रों पर कुल 944 छात्रों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर कुल 88 छात्र अनुपस्थित रहे। मंगलवार को भी समस्त 14 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।




शांतिपूर्वक संपन्न हुई परीक्षा

दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। शाम की पाली में एक छात्र के पास मोबाइल फोन पकड़ा गया है। परीक्षा में फोन प्रतिबंधित है, इस संबंध में विश्वविद्यालय को अवगत कर दिया गया है। - प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed