Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cbse result

Hapur News: 12वीं में अविशी, हार्दिक और अंशिका बने जिले में अव्वल...दसवीं में देवांश दमके

Tue, 13 May 2025 11:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 13 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
cbse result
हापुड़। सीबीएसई के दसवीं में दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र देवांश ने 99.6 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया। वहीं, 12वीं में डीपीएस की छात्रा अविशी अग्रवाल, दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र हार्दिक गुप्ता और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की छात्रा अंशिका सिरोही ने संयुक्त रूप से 99.4 फीसदी अंक पाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। इन मेधावियों ने तीन-तीन विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


जिले में सीबीएसई बोर्ड से संचालित स्कूलों के इस बार परीक्षा में 4495 छात्र पंजीकृत थे। मंगलवार को बोर्ड ने दोपहर करीब 12 बजे रिजल्ट घोषित किया। प्रथम डिवीजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या 80 फीसदी से अधिक रही।
विज्ञापन


12वीं में दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा अविशी अग्रवाल, दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र हार्दिक गुप्ता और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की छात्रा अंशिका सिरोही ने संयुक्त रूप से 99.4 फीसदी अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र अक्षित त्यागी और दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र अनमोल ने 98.6 फीसदी अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय की छात्रा हर्षी अग्रवाल और इसी विद्यालय की छात्रा दृष्टि सिंह ने संयुक्त रूप से 98.6 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं, दसवीं में दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र देवांश बंसल ने 99.6 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया। दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा परिधि जैन ने 99.4 फीसदी अंक पाकर जिले में दूसरा और दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा अक्षरा जिंदल ने 98.8 फीसदी अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल मिलाकर इस बार जीव विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के छात्रों ने जिले में परचम लहराया।




शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम-

सीबीएसई के दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। छात्रों ने रिजल्ट को लेकर संतुष्टि जताई है, दोनों ही कक्षाओं में छात्रों का परिणाम अच्छा रहा है। - मीना आनंद, सिटी कॉर्डिनेटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed