{"_id":"67b882a7b02b545cb104e8dc","slug":"cbse-exam-hapur-news-c-135-1-hpr1002-120665-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई :भौतिक विज्ञान के कठिन सवालों ने छात्रों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई :भौतिक विज्ञान के कठिन सवालों ने छात्रों को उलझाया
Fri, 21 Feb 2025 07:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 21 Feb 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिले के 11 केंद्रों पर शुक्रवार को सीबीएसई के 12वीं की भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। नाभिक, चुंबकत्व एवं द्रव्य समेत कई टॉपिक से पूछे सवालों ने छात्रों को परेशान किया। परीक्षा में छात्र उपस्थित हुए, सभी केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई।
भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 2045 छात्र पंजीकृत थे। सुबह साढ़े 10 बजे से सभी 11 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा शुरू होने तक 2014 छात्र केंद्रों पर पहुंचे। तीन घंटे की परीक्षा में छात्रों को लगातार प्रश्नों के उत्तर लिखने पड़े।
केंद्रों से पेपर देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि पेपर पाठ्यक्रम से आया। लेकिन भौतिक विज्ञान विषय का पेपर था, इसलिए आसान तो रहा नहीं। सवालों को हल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रश्न पत्र में विद्युत आवेश तथा क्षेत्र, विद्युत धारा, गतिमान आवेश तथा चुबंकत्व, चुबंकत्व एवं द्रव्य, विद्युत चुबंकीय प्रेरण, प्रत्यावर्ती धारा, किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र, तरंग प्रकाशिकी, विकिरण तथा द्रव्य, परमाणु, नाभिक आदि से जुड़े प्रश्न छात्रों से पूछे गए।
विज्ञापन
छात्रों ने बताया कि चुबंकत्व से जुड़े प्रश्नों में 20 फीसदी ही आसान रहे, बाकी प्रश्नों को हल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी तरह परमाणु, नाभिक, गतिमान आवेश से जुड़े प्रश्न भी परेशान करने वाले रहे।
कोट -
जिले के सभी केंद्रों पर सीबीएसई के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सीसीटीवी कैमरों से भी परीक्षा की निगरानी की गई। परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी तरह की समस्या नहीं हुई। - मीना आनंद, सिटी कॉओर्डिनेटर।