फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cbi caught bank employee

Hapur News: बैंक कर्मचारी को घूस लेते सीबीआई की टीम ने दबोचा

Tue, 06 Feb 2024 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 06 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
cbi caught bank employee
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ --
विज्ञापन

- गढ़ के पंजाब नेशनल बैंक का मामला, ऋण देने के नाम पर मांगी थी एक लाख की रिश्वत
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवक से 4 लाख का ऋण दिलाने के नाम पर एक लाख की रिश्वत मांगने वाले बैंक कर्मी को गाजियाबाद की सीबीआई एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया है। दोपहर करीब तीन बजे बैंक में पहुंचने के बाद शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। अधिकारियों ने हिरासत में लिए गए कर्मचारी से अन्य लोगों के ऋण देने के संबंध में भी जानकारी जुटाई। मौके से कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। टीम ने कर्मी की बैंक के बाहर खड़ी कार की भी जांच की।

मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे दो गाड़ियों में सीबीआई की टीम एक युवक को अपने साथ लेकर मेरठ रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर पहुंची। उक्त युवक बैंक के अंदर कर्मचारी से मिला। तभी बैंक कर्मी उसे अंदर कमरे में ले गया, जहां युवक ने उसे 20 हजार रुपये दिए। इसी दौरान बाहर खड़े सीबीआई के अधिकारी और कर्मचारियों ने बैंक कर्मी को रंगे हाथ पकड़ लिया। सीबीआई की इस कार्रवाई से बैंक में मौजूद अन्य कर्मचारी और लोगों में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारी को हिरासत में लेने के बाद अधिकारियों ने उससे जुड़े अन्य ऋण संबंधित दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। वहीं कर्मचारी की कार में भी संघन चेकिंग कराई गई। टीम ने मौके से मिले दस्तावेज को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया गया है कि मोहल्ला निवासी युवक ने करीब दो माह पहले मेरठ रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में चार लाख के ऋण के लिए आवेदन किया था। इसमें ऋण दिलाने वाले कर्मी ने बैंक के अन्य अधिकारियों के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। युवक ने 20 हजार रुपये मंगलवार और 80 हजार रुपये बुधवार को देने का वादा किया। मंगलवार की दोपहर को करीब 12 बजे गाजियाबाद सीबीआई एंटी करप्शन की टीम अलग-अलग दो गाड़ियों से गढ़ नगर पहुंची, जहां उन्होंने युवक से संपर्क करते हुए उसको पाउडर लगाकर 20 हजार रुपये दे दिए और उसके साथ बैंक में अपना एक कर्मचारी भी भेज दिया। बाकी अधिकारी बैंक शाखा के बाहर खड़े रहे। बैंक में पहुंचने के बाद युवक ने कर्मचारी को रुपये दिए तभी उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि मामला रिश्वत से जुड़ा है। जिसमें एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद हिरासत में लिए गए कर्मी को गाजियाबाद ले जाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed