{"_id":"695e8cec5695166193046d7c","slug":"cattle-skeleton-found-hapur-news-c-306-1-gha1001-119536-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मीरा रेती के पास पशु अवशेष मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मीरा रेती के पास पशु अवशेष मिलने से हड़कंप
Wed, 07 Jan 2026 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में मीरा रेती से नेशनल हाईवे 9 की तरफ जाने वाले मार्ग पर जंगल में पशुओं के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना पर गढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट स्वयं मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस जांच में सामने आया कि जंगल में मिले पशु अवशेष किसी नए घटनाक्रम से जुड़े नहीं हैं, बल्कि यह पुराने अवशेष हैं, जिनका पहले ही खुलासा हो चुका था। इंस्पेक्टर ने मौके पर मौजूद लोगों को स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि अवशेष काफी पुराने हैं और किसी तरह की नई आपराधिक घटना का संकेत नहीं देते। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में उन पुराने अवशेषों को गड्ढा खोदवाकर दबवा दिया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संतोष जताया और शांतिपूर्वक वहां से लौट गए।