फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cash and valuables stolen from a locked house.

Hapur News: बंद मकान से नकदी व कीमती सामान चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Cash and valuables stolen from a locked house.
सिंभावली। क्षेत्र के गांव जमालपुर में बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। जहां से चोर नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। गांव निवासी कांति प्रसाद शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि वह काफी समय से परिवार के लोगों के साथ मेरठ की ब्रह्मपुरी में रह रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में उनका पैतृक मकान है। वह अक्सर परिजनों को साथ लेकर गांव आते हैं। 11 से 17 जुलाई तक वह गांव में अपने घर पर रुके थे। जिसके बाद 18 जुलाई की सुबह ताले लगाकर मेरठ लौट गए। सोमवार की सुबह वह दोबारा गांव आए।
विज्ञापन

घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखा कीमती सामान और 35 सौ रुपये की नकदी चोरी कर ली।
पहले भी हो चुकी हैं गांव में चोरी
इससे पहले भी बुधवार की रात गांव निवासी सुधीर कुमार शर्मा, सतेंद्र पूनिया के बंद घरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये से अधिक की नकदी, आभूषण और घर के मंदिर की गुल्लक भी चोरी कर ले गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पहले हुई चोरियों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed