फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Case registered against son for murder of woman

Hapur News: बेटे के खिलाफ दर्ज हुआ महिला की हत्या का मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Case registered against son for murder of woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। शकुंतला (65) की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के दामाद जितेंद्र भारती ने शकुंतला के इकलौते बेटे विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कथित आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मंगलवार की देर शाम मोहन नगर कॉलोनी गली संख्या तीन स्थित मकान में वृद्ध विधवा महिला शकुंतला का लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला था, और मृतका का पुत्र गायब होने के साथ घर का ताला लगा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। पुलिस मृतका की पीएम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चला बता रही है। मामले में मृतका के जोहरीपुर गोकलपुरी दिल्ली निवासी जितेंद्र ने अपने साले विनोद पर शराब पीने के लिए वृद्धा द्वारा रुपये देने के इन्कार करने पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि शकुंतला के दामाद की तहरीर पर विनोद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नामजद आरोपी के तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मृतका की अभी तक पीएम रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed