फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Case of medical students reached High Court, strike ended

Hapur News: मेडिकल के छात्रों का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, धरना किया समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Case of medical students reached High Court, strike ended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिलखुवा। रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा बिना मान्यता प्रक्रिया पूरी किये एमएस और एमडी के छात्रों को प्रवेश देने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इधर विश्वविद्यायल ने आगामी दो माह में छात्रों की परीक्षाएं कराने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की है। जिसके बाद से कॉलेज प्रशासन ने राहत से सांस ली है।
ज्ञात रहे कि एनएच-9 किनारे स्थित रामा मेडिकल कॉलेज ने वर्ष 2020-21 में एमडी और एमएस की संबद्धता के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यायल मेरठ में आवेदन किया था। जिसके उपरांत कॉलेज ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में आवेदन किया, और नीट के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिए गए। जिस पर विश्वविद्यालय ने बिना नैक मूल्यांकन के संबद्धता देने की आपत्ति लगा दी। इसके उपरांत दिसंबर 2021 में कॉलेज ने नैक मूल्यांकन कराया। लेकिन कॉलेज द्वारा इसकी सूचना अर्थात जानकारी विश्वविद्यालय को नहीं दी गई। प्रवेश पाए छात्रों को परीक्षा फार्म भरने के दौरान पता चला कि कॉलेज को अभी तक विश्वविद्यायल से संबद्धता ही नहीं मिली है। जिसके चलते विश्वविद्यालय ने कॉलेज पर लापरवाही बरने और बिना मान्यता प्रक्रिया पूरी किये छात्रोंं का प्रवेश लेने पर 25 लाख रूपये का जुर्माना लगाते छात्रों की परीक्षाएं को हटा दिया। इसी से गुस्साए मेडिकल के छात्रों ने कॉलेज और अस्पताल को पिछले एक सप्ताह से बंद कर धरनारत थे। छात्रों ने बताया कि मामले का हाईकेर्ट में वाद दायर किया गया है। इधर विश्वविद्यायल ने भी आगामी दो माह में छात्रों को परीक्षाएं कराने का आश्वासन दिया है जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोट---पिछले एक सप्ताह से कॉलेज परिसर में धरनारत मेडिकल के छात्रों द्वारा बुधवार को धरना समाप्त कर दिया है। छात्रों से वार्ता की जारी है, सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। --आकाश सिसोदिया, प्रबंधक, रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed