{"_id":"68336fcc4842cfefae0480ed","slug":"case-filed-in-the-case-of-death-of-bike-rider-hapur-news-c-135-1-hpr1001-124892-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाइक सवार युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाइक सवार युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के एनएच 9 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर के पास 20 मई की रात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जिला अमरोहा के गांव दुर्गपुर रजबपुर निवासी दीपक ने बताया कि 20 मई की रात लगभग साढ़े 12 बजे उनके भाई पंकज बाइक पर सवार होकर गांव से गुड़गांव जा रहे थे। एनएच 9 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें उनके भाई की मौत हो गई थी। भाई के अंतिम संस्कार प्रक्रिया में व्यस्त रहने के कारण वह समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके थे।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। फुटेज के माध्यम से वाहन को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।