{"_id":"67c32e2ff2238011cf0b7d5a","slug":"car-fell-down-hapur-news-c-306-1-gha1001-113036-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: टायर फटने से सवारियों से भरी कार पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: टायर फटने से सवारियों से भरी कार पलटी
Sat, 01 Mar 2025 09:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 01 Mar 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। शनिवार को सिखेड़ा बाईपास पर टायर फटने से सवारियों से भरी कार पलट गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया। कार में सात लोगों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन इसमें 15 सवारियां बैठी हुई थी।
शनिवार की दोपहर कार का चालक अमरोहा के जोया से करीब 15 सवारियों को बैठाकर दिल्ली ले जा रहा था। जैसे ही कार सिंभावली के गांव सिखेड़ा के निकट पहुंची तो अचानक गाड़ी का टायर फट गया और चालक अपना संतुलन खो बैठा। संतुलन बिगडऩे से गाड़ी पलट गई। कार में सवार जोया निवासी उम्मेद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।