{"_id":"64d6718e7a86fb97da0d7676","slug":"car-driver-surrender-in-court-hapur-news-c-138-1-pkw1001-416-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कार चालक ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कार चालक ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
Fri, 11 Aug 2023 11:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा के शिफ्ट इंचार्ज को टक्कर मार घायल करने वाले कार चालक ने शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जिले की एसओजी और थाना पुलिस को इसकी भनक तक भी नहीं लगी। पुलिस अब दबाव के चलते चालक द्वारा आत्मसमर्पण करना कहकर अपनी पीठ थपथपा रही है। हालांकि पुलिस ने बृहस्पतिवार को चालक के गांव में जाकर दस हजार रुपये का इनामी होने का पोस्टर जरूर चस्पा किये थे।
गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-115 क्षेत्र के गांव सौरखा निवासी सोनू उर्फ सतपाल यादव ने गत रविवार को टोल प्लाजा पर खड़े शिफ्ट इंचार्ज शेखर यादव को कार से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। चालक टोल प्लाजा पार करने के बाद कार को सामने से घुमा कर लाया और वहां खड़े शिफ्ट इंचार्ज को टक्कर मार करीब 10 मीटर तक घसीटता हुए भाग गया था। मामले में टोल प्रबंधक ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी अभिषेक वर्मा ने कार चालक की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर जिले की एसओजी और थाना पुलिस के अलावा चार टीमों का गठन किया था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि पुलिस दबाव के चलते आरोपी चालक सोनू उर्फ सतपाल यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस ने उसके गांव में जाकर दस हजार का इनामी होने का पोस्टर चस्पा किए थे। आरोपी को जल्द पूछताछ के लिए कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लिया जाएगा।