फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Car collided from behind with a parked truck death of lawyer Naresh Tomar

कैमरे में लाइव कैद हुई मौत: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार, वकील नरेश तोमर ने मौके पर तोड़ा दम; देखें Video

Wed, 06 Aug 2025 08:41 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा Published by: विकास कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 08:41 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार निजामपुर गांव निवासी अधिवक्ता नरेश तोमर पुत्र सुरेंद्र सिंह गाजियाबाद से अपनी कार द्वारा गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे शिवा ढाबा के समीप पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में उनकी कार पीछे से जा टकराई। 

विज्ञापन
Car collided from behind with a parked truck death of lawyer Naresh Tomar
शिवा ढाबा के पास हुआ हादसा, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्खित पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-9 पर स्थित निजामपुर कट के पास शिवा ढाबा के सामने बुधवार सुबह सड़क हादसे में निजामपुर निवासी अधिवक्ता नरेश तोमर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना का सीसीटीवी सामने आया है।

विज्ञापन

गाजियाबाद से जा रहे थे गांव
पुलिस के अनुसार निजामपुर गांव निवासी अधिवक्ता नरेश तोमर पुत्र सुरेंद्र सिंह गाजियाबाद से अपनी कार द्वारा गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे शिवा ढाबा के समीप पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में उनकी कार पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अधिवक्ता नरेश तोमर की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचर खड़ा था ट्रक
पुलिस की मानें तो घटना के समय ट्रक चालक ट्रक के एक पहिया पंचर होने के कारण सड़क किनारे ट्रक लगाकर पहिया में पंचर लगवा रहा था। जैसे ही हादसे की सूचना लोगों को मिली तो बड़ी परिजन मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ता की मौत से परिवार में कोहराम मचा था। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed