{"_id":"580f90204f1c1bcf75bc358b","slug":"car-caught-fire-gas-rifling","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिफलिंग करते समय कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिफलिंग करते समय कार में लगी आग
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला भगवती गंज में एक कार में एलपीजी गैस रिफलिंग करते समय रिसाव होने से आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की बात कह रहे हैं।मंगलवार शाम भगवती गंज में शक्तिनगर निवासी दीपक की कार में गैस रिफलिंग करते समय रिसाव हो गया। इससे कार में आग लग गई।
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में आग लगने पर अफरा तफरी मच गई। दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर दीं। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। इस दौरान वहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने एलपीजी सिलेंडर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह का कहना है कि गैस रिफलिंग करते समय आग लगी थी। संबधित थाना पुलिस को निर्देश देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।