{"_id":"6a08562e3bb43f017500ad1e","slug":"canter-rammed-into-pickup-from-behind-while-changing-tire-long-jam-on-flyover-hapur-news-c-135-1-hpr1001-141514-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: टायर बदलते समय पिकअप में पीछे से घुसा कैंटर, फ्लाईओवर पर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: टायर बदलते समय पिकअप में पीछे से घुसा कैंटर, फ्लाईओवर पर लंबा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-9 फ्लाईओवर पर विबग्योर स्कूल के पास शनिवार को टायर बदलते समय पिकअप में पीछे से आ रहे मदर डेयरी के कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर चिकन और मछली बिखर गई और फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
पुलिस के मुताबिक आजमपुर निवासी महबूब दिल्ली की गाजीपुर मंडी से चिकन और मछली लेकर गजरौला जा रहा था। देवघर के पास फ्लाईओवर पर अचानक पिकअप का टायर फट गया। इसके बाद चालक सड़क किनारे वाहन रोककर टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से आए कैंटर ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वाहन में भरा सामान सड़क पर फैल गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को दुर्गंध और जाम से काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से सामान हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि टायर बदलने के दौरान पीछे से कैंटर ने पिकअप में टक्कर मार दी थी। सड़क पर फैला सामान हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।