फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Businessman stopped the market in protest of GST.

जीएसटी के विरोध में बाजार बंद रख सड़क पर उतरे व्यवसायी

Tue, 27 Jun 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 27 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
Businessman stopped the market in protest of GST.
जीएसटी के विरोध में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

शहर के वस्त्र व्यापारी संघ के आह्वान पर जीएसटी के विरोध में मंगलवार को दिनभर पिलखुवा का कपड़ा बाजार बंद रहा। कपड़ा व्यवसायियों ने गांधी विहार में एकत्रित होकर इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कपड़ा उद्योग को जीएसटी से मुक्त करने की मांग की।

विज्ञापन


जीएसटी के विरोध में आज बुधवार और कल बृहस्पतिवार को भी बाजार बंद रहेगा। जीएसटी के विरोध में मंगलवार सुबह से कपड़ा बाजार में दुकानों पर ताले लटक गए थे। ऐसे में बाजार में पहुंचने वाले ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


उधर, कपड़ा व्यापारी गांधी बाजार में अधौड़ी वालों की धर्मशाला के पास नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित व्यापारियों का कहना था कि हैंडलूम नगरी में बेडशीट, लिहाफ की प्रिंटिंग और धुलाई का कार्य होता है। इनके लिए 15 बार दुकान से बाहर और भीतर कार्यों के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन या चार बार प्रिंटिंग, सुखाई, धुलाई, रंगाई आदि के लिए कारखाने में भेजा जाता है। जिनका हिसाब रखना मुमकिन नही है। इसलिए कपड़ा उद्योग को जीएसटी से मुक्त रखना जाना चाहिए। पिलखुवा वस्त्र व्यापारी संघ के प्रधान विजय खंडेलवाल ने बताया कि तीन दिवसीय बंद का आज पहला दिन है।


बुधवार और बृहस्पतिवार को भी बाजार बंद रखा जाएगा। इस दौरान संस्था के मंत्री सचिन सिंघल, कोषाध्यक्ष संजय गोयल, कपिल कुमार, विनय अग्रवाल, आशीष सिंघल, संजय, अजय गर्ग, अजय अग्रवाल, मोहन वर्मा, नरेंद्र पंडित, छोटे शर्मा और रामबीर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed